आपको घर पर ही आसानी से बेसन का ढोकला बनाने की विधि (तरीका) हिंदी में बता रहे है। ढोकला एक पारम्परिक गुजराती वयंजन है, लेकिन उत्तर भारत सहित यह सभी जगहें पसंद किया जाता है। इसे नाश्ते में हल्के-फुल्के खाने की तरह खाया जा सकता है। क्या आप जानते है? इसको खमन ढोकला भी कहते है।
(बेसन का ढोकला बनाने की विधि - Besan Dhokla Recipe in Hindi)

ढोकला बनाने की सामग्री:-
-
(मिश्रण बनने के लिए सामग्री)
- 250 ग्राम बेसन
- 2 कप दही&
- 1 चम्मच बैकिंग सोडा
- नमक स्वाद अनुसार (तड़का लगने की सामग्री)
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच राई
- 4 हरी मिर्च (लम्बाई में कटी हुई ) (रसीला करने की सामग्री)
- 1 कप पानी
- 1/4 चम्मच साइट्रिक एसिड (चाहे तो आप 4 चम्मच नीबू रस ले सकते है)
- हरा धनिया/करी पत्ता (सजाने के लिये)
ढोकला बनाने की विधि:-
- सबसे पहले बेसन को दही के साथ फेटे साथ में नमक १/२ चम्मच खाना सोडा भी मिला दे।
- इसे लगातार चलते हुये पेस्ट बनाये, ( धयान दे की घोल में कोई गुटली न बने)।
- अब इस घोल को 15 मिनट के लिये अलग रख दे, ताकि बेसन फ़ूल जाये।
- माइक्रोवेव बाले बर्तन को अंदर से घी लगा कर चिकना कर ले। (ऐसा करने से ढोकला बनने के बाद बर्तन पर नहीं चिपकता)।
- अब इसमें बेसन का घोल डालकर 5 मिनट तक (Normal Setting) माइक्रोवेव में पकाये।
- चेक करें के ढोकला कच्चा है या नहीं, चेक करने के लिए चाकू की नोक ढोकले में डालकर देखे | अगर नोक साफ निकले तो समझे कि ढोकला तैयार है, नहीं तो 1-2 मिनट्स के लिए दोबारा माइक्रोवेव करें।
- एक पेन में तेल गर्म करके राइ, कटी हुई हरी मिर्च को हल्का सा भुने ।
- 1 कप पानी को हल्का गर्म करें और उसमें चीनी घोले और बाद में साइट्रिक एसिड डाल कर अलग रख दे
- अब तैयार ढोकले को एक प्लेट में निकल कर इस पर तड़का और कटा हुआ हरा धनिया डाल दे
- अंत में तैयार खट्टे-मीठे पानी को भी इस पर डाले।(पानी सोखने तक रख दे,पानी सोखने में 2-3 मिनट्स लगते है )
- खट्टे मीठे-पानी के सोखने के बाद मन चाहे आकार में काट कर सर्व करें।
- (बेसन का ढोकला बनाने की विधि - Besan Dhokla Recipe in Hindi)