आपको घर पर ही आसानी से ब्रेड की बर्फी बनाने की विधि (तरीका) हिंदी में बता रहे है। खाना खाने के बाद कुछ मीठा हो जाये, तो चलिए आज हम बनाते है घर में रखी हुई ब्रेड से बहुत ही टेस्टी ब्रेड की बर्फी।
(ब्रेड की बर्फी बनाने की विधि - Bread Ki Barfi Recipe in Hindi)

ब्रेड की बर्फी बनाने की सामग्री:-
- 2 कप ब्रेड का चुरा (वाइट ब्रेड )
- 1 कप दूध
- 1 सूखा नारियल (कदूकस किया हुआ )
- 1 कप चीनी
- 4 बड़े चम्मच शुद्ध घी
- एक चुटकी केसर (एक चम्मच दूध में भीगी हुए )
- 10-12 काजू बारीक़ कटे हुए
ब्रेड की बर्फी बनाने की विधि:-
- सबसे पहले ब्रेड के चूरे को 10 मिनट के लिए दूध में भिगो कर रख दे, कसा हुआ नारियल और चीनी को धीमी आंच पर पकाये अब दूध में भीगी ब्रेड को मिलाकर 5-6 मिनट और चलाये |
- अब कटे हुए काजू, केसर और घी मिला दे,
- कड़ाई में घी छोड़ने तक पकाये अब घी लगी थाली में फैला कर ठंडा होने दे।
- अब मन चाहे आकार में काट कर एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दे।
- आप भी खाये और महेमानो को भी खिलाए ये बहुत स्वादिस्ट बनती है।
- (ब्रेड की बर्फी बनाने की विधि - Bread Ki Barfi Recipe in Hindi)