शिशु आहार लौकी (घिया) का सूप बनाने की विधि - Bottle Gourd For Babies
आपको घर पर ही आसानी से लौकी (घिया) का पानी रेसिपी बनाने की विधि (तरीका) हिंदी में बता रहे है। हरी सब्जियां खाने से व्यक्ति की शारीरिक बनावट हस्तपुस्त होती है और बीमारियों उससे दूर भागती हैं। गर्मियों के मौसम में लौकी खूब मिलती है इसका सेवन सब्जी बनाने में तो होता ही है इसका जूस भी पिया जाता है, लौकी के इस जूस को अमृत माना गया है।
(शिशु आहार लौकी (घिया) का सूप बनाने की विधि - Bottle Gourd For Babies)
▼
▼
- 2 लोगों के लिए
- 5 मिनट तैयारी का समय
- 15 मिनट बनाने का समय
- 110 कैलोरीज (100 ग्राम)
- 3.0g फैट (100 ग्राम)
- शाकाहारी व्यंजन
- भारतीय पकवान
- सूप रेसिपी
चम्मच | कप | ग्राम |
---|---|---|
4 | 1/4 | 25g |
8 | 1/2 | 50g |
12 | 3/4 | 75g |
16 | 1 | 100g |
लौकी का सूप बनाने की सामग्री:-
लौकी रोग प्रतिरोधक और पौष्टिक होती है और साथ ही इसमें गर्मी में होने वाली शारीरिक परेशानियों से मुक्त कराने की अपार शक्ति होती है। इसमें पानी की अधिकता होती है और यह पेट के लिए भी फायदेमंद हैं ।आइए बेबी के लिए लौकी के पानी बनाने की आसान विधि बताते हैं..
- लोकी (टुकड़ो में कटी हुई)
- नमक स्वादानुसार
लौकी का सूप बनाने की विधि:-
- जैसा की आप रोजाना घर पर लोकी की सब्ज़ी बनाते ही हैं, वैसे ही लोकी की सब्ज़ी बनानी है,
- बस जब आप कुकर खोलें तब सबसे पहले बेबी के खाने के लिए लोकी की सब्ज़ी का पानी निकाल लें।
- इसमें स्वादानुसार नमक डाल कर बेबी को खिलाएं।
- बाद में बाकि लोकी की सब्ज़ी में छोंक लगा ले। बेबी खुश हो कर पियेगा और लोकी की सब्ज़ी के सभी पोस्टिक गुणों को प्राप्त करेगा।
- (शिशु आहार लौकी (घिया) का सूप बनाने की विधि - Bottle Gourd For Babies)