घर पर ही दही वाले आलू की सब्ज़ी या कहें दही आलू की तरी वाली सब्जी बनाने की आसान विधि, आवश्यक सामिग्री और उपयोगी सुझाब बता रहे हैं....
(कैसे बनाएं दही आलू की सब्जी - Dahi Aalu Sabzi Banaane Ki Vidhi)

बनाने की सामग्री:-
- आलू (उबले हुए बारीक टुकड़ों में कटे हुए) 5
- जीरा 1/2 चम्मच
- राई दाना 1/2 चम्मच
- सौंफ 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च (पाउडर) 1 चम्मच
- धनिया (पाउडर) 1 चम्मच
- हल्दी (पाउडर) 1 चम्मच
- शुद्ध घी 2 चम्मच
- दही (ताजा और गाड़ा) 1 कप
- हींग 1 चुटकी
- दाल चीनी 1 इंच का टुकड़ा
- लोंग 2-3
- करी पत्ता 2-3
- हरी मिर्च 1
- नमक स्वादानुसार
- हरा धनिया (कटा हुआ) सजाने के लिए
बनाने की विधि:-
- एक पैन में दो चम्मच घी गरम करें, उसमे जीरा, राई, सौफ और हींग डाले।
- जब मसाला चटकने लगे तब उसमे करी पत्ता, लोंग, दाल चीनी और हरी मिर्च डाल कर कुछ देर तक पकाएं।
- अब इसमें आलू के टुकड़े, धनिया, मिर्च, हल्दी और नमक डाल कर कुछ देर चलाये (जिससे मसाला आलू के टुकड़ो पर चिपक जाए)./li>
- अब आलू को ठंडा होने दे, ठंडा होने के बाद गाड़े दही को आलुओं में डाल कर चला ले।
- आप के दही वाले आलू तैयार हैं, हरे धनिये की पत्तिओ के साथ गार्निश कर परोसे।
- (कैसे बनाएं दही आलू की सब्जी - Dahi Aalu Sabzi Banaane Ki Vidhi)
उपयोगी सुझाव:-
- सब्जी में प्याज को पसंद करने वाले एक प्याज बारीक काट कर जीरा तड़कने के बाद डालकर भून लीजिए।
- फ्रिज में रखी दही की सब्जी को सामान्य तापमान आने पर ही गर्म करना चाहिये,क्योंकि ठंडी सब्जी गर्म करने पर दही फट जाता है।
- अगर आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं तब थोड़ी लाल मिर्च का पाउडर ज्यादा डाल दें।
- आप तेल या घी दोनों में से किसी का भी अपनी पसंद के अनुसार उपयोग कर सकते हैं।
- स्वाद और महक को बढ़ाने के लिए इस सब्जी में एक चुटकी हींग को डाला गया है। हींग को डालना आपकी इच्छा के अनुसार है।