हम आपको चावल के मोदक बनाने की विधि (रेसिपी) हिंदी में चित्रों के साथ स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं। आज हम गणेश पूजा के अबसर पर गणपति जी का प्रिये व्यंजन चावल के मोदक बनाएंगे जो खाने में बहुत स्वादिस्ट होता है। मोदक तो कई प्रकार के बनते है। लकिन आज हम चावल के आटे से भाप वाले मोदक बनाएँगे। (चावल के मोदक बनाने की विधि - Marathi Rice Modak Recipe in Hindi)
चावल के मोदक बनाने के लिए निम्न सामिग्री की आवश्य्कता होती है। चावल के मोदक बनाने के लिए रेसिपी को फॉलो करें ...

क्विक इन्फो :-
- 3-4 लोगो के लिए
- 10 मिनट तैयारी के लिए
- 20 मिनट बनाने का समय
- 325 कैलोरी
- 14.7 ग्राम फैट
- शाकाहारी व्यंजन
चावल के मोदक बनाने की सामग्री :-
- 1 कप चावल का आटा
- 1/2 कप गुड़
- 1 कप नारियाल (कसा हुआ )
- 1 चम्मच खसखस ( भुनी हुई )
- 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
- थोड़ा शुद्ध घी
चावल के मोदक बनाने की विधि :-

- सबसे पहले एक बर्तन में चावल का आटा लेकर गरम पानी से आटे की तरह नरम गूंथ ले।
- अब दूसरे नॉनस्टिक पेन में गुड़ डाल कर धीमी आँच पर पिघला ले।
- पिघले हुए गुड़ में नारियल, खसखस और इलाइची पाउडर मिलकर 2-3 मिनट तक पकाये और गैस बंद करदे, अब इस मिश्रण को ठंडा होने दे..
- अब गुंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइया बना कर पूरी की तरह बेल ले।
- पूरी को हाथ में लेकर भरावन वाला मिश्रण डाले..

- पूरी के किनारे पर पानी की सहायता से 6-8 प्लेट डाले फिर सारी प्लेटो को हाथ से जोड़ दे।
- अब एक बर्तन में पानी गरम करे उसके ऊपर स्टील की छलनी रखे।
- छलनी में बने हुए मोदक रख कर 10-15 मिनट के लिए ढक दे। और मोदक भाप में पकने दे।
- लीजिये तैयार होगये आपके मोदक, गणेश जी का भोग लगाइये और खाइये।

उपयोगी सुझाव:-
- मोदक के लिए चावलों का आटा एक दम बारीक होना चाहिए।
- अगर आटा मोटा है तब आप मैंदा छानने वाली छलनी से छान सकते हैं।
- मोदक अगर हाथों से न बने तब आप सांचे में भी बना सकते हैं।
- मोदक में आप गुड़ की जगह चीनी का प्रयोग कर सकते हैं।
- (चावल के मोदक बनाने की विधि - Marathi Rice Modak Recipe in Hindi)