उड़द दाल खिचड़ी बनाने की विधि - Urad Dal Khichdi Recipe in Hindi
हम आपको उड़द दाल की खिचड़ी (Urad ki Daal ki Khichdi) बनाने की विधि हिंदी में चित्रों के साथ स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूरे उत्तर भारत मे उड़द दाल की खिचड़ी बनाई जाती है.
काली दाल की खिचड़ी बनाने के लिए निम्न सामिग्री की आवश्य्कता होती है।
(उड़द दाल खिचड़ी बनाने की विधि - Urad Dal Khichdi Recipe in Hindi)
(उड़द दाल खिचड़ी बनाने की विधि - Urad Dal Khichdi Recipe in Hindi)
▼
▼
- 3-4 लोगों के लिए
- 5 मिनट तैयारी का समय
- 10 मिनट बनाने का समय
- 180 कैलोरीज (100 ग्राम)
- 6.0g फैट (100 ग्राम)
- शाकाहारी व्यंजन
- भारतीय पकवान
- मैन डिश
चम्मच | कप | ग्राम |
---|---|---|
4 | 1/4 | 25g |
8 | 1/2 | 50g |
12 | 3/4 | 75g |
16 | 1 | 100g |
खिचड़ी बनाने की सामग्री:-
- 1 कटोरी उड़द की छिलके वाली काली दाल
- 2 कटोरी चावल
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच देसी घी
- नमक स्वादानुसार
खिचड़ी बनाने की विधि:-
- सबसे पहले दाल व चावल को बीन कर साफ़ करले और अच्छे मिक्स करे और 2 से 3 बार पानी से धोले।
- अब गैस ऑन करके तड़का तैयार करे एक कुकर में 2 चम्मच देशी घी डाल कर गरम करे फिर उसमे जीरा, हींग और लाल मिर्च पाउडर डाल कर भुने।
- अब भुने मसाले में दाल चावल डाल कर मिलाये और नमक, पानी डाल कर कुकर का ढक्कन बंद कर दे और कुकर की एक सीटी लेकर गैस बंद कर दे।
- कुकर का प्रेशर ख़तम होने के बाद ढक्कन खोले और हलके हाथ से खिचड़ी को कलछी से चलाये अब आपकी स्वादिष्ट उड़द दाल की खिचड़ी तैयार हैं।
- इसे आप गरमागरम सर्व करते समय मक्खन या देशी घी डाले और आम का आचार, दही, पापड़, मूली या हरि चटनी के साथ सर्व करे।
- (उड़द दाल खिचड़ी बनाने की विधि - Urad Dal Khichdi Recipe in Hindi)
उपयोगी सुझाव:-
- खिचड़ी मे पानी की मात्रा आप अपने हिसाब से बढ़ा- घटा सकते है, यदि आप खिचड़ी पतली खाना पसंद करते है तो पानी थोड़ा बढ़ा ले।
- यदि आप चाहे तो खड़े मसाले जैसे लौंग, बड़ी इलाइची, तेज़ पत्ता और दाल चीनी का 1 इंच का टुकड़ा डाल कर भुने, ऐसा करने से आपकी उड़द दाल की खिचड़ी और भी स्वादिष्ट बनेगी।
- (उड़द दाल खिचड़ी बनाने की विधि - Urad Dal Khichdi Recipe in Hindi)