कुकर में बनायें चॉकलेट केक - Chocklate Cake in Cooker at Home
आपको घर पर ही आसानी से एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी बनाने की विधि (तरीका) हिंदी में बता रहे है।
आज हम आपके लिए लाए है, घर पर कुकर में एगलेस केक बनाने की बहुत ही आसान विधि, जिससे आप सभी की प्रसंसा की पात्र बनेंगी।
(कुकर में बनायें चॉकलेट केक - Chocklate Cake in Cooker at Home)
▼
▼
- 3-4 लोगों के लिए
- 20 मिनट तैयारी का समय
- 30 मिनट बनाने का समय
- 260 कैलोरीज (100 ग्राम)
- 8.0g फैट (100 ग्राम)
- शाकाहारी व्यंजन
- इतालियन फ़ूड
- ब्रेड व्यंजन
चम्मच | कप | ग्राम |
---|---|---|
4 | 1/4 | 25g |
8 | 1/2 | 50g |
12 | 3/4 | 75g |
16 | 1 | 100g |
चॉकलेट केक बनाने की सामग्री:-
- 250 ग्राम मैदा
- 200 ग्राम कंडेंस मिल्क (गाढ़ा दूध)
- 50 ग्राम चीनी (पिसी हुई)
- 100 ग्राम मक्खन/घी
- 200 ग्राम दूध
- 50 ग्राम कोको पाउडर
- 2 छोटे चम्मच अखरोट (बारीक़ कटे हुए)
- 2 छोटे चम्मच बादाम (बारीक़ कटे हुए)
- 2 छोटे चम्मच काजू (बारीक़ कटे हुए)
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/4 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
चॉकलेट केक बनाने की विधि:-
- सबसे पहले केक बनाने वाले बर्तन में अंदर से चारों ओर घी/मक्खन लगा लें।
- इसके बाद एक छोटा चम्मच मैदा लेकर बर्तन के अंदर डालें,
- उसे इस तरह से घुमाएं कि वह अंदर की पूरी सतह पर लग जाए
- उसके बाद बचे हुए मैदा को बाहर निकाल दें।
- अब केक बनाने के लिये गये मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कॉर्न फ्लोर, कोको पाउडर और नमक को मिला लें, फिर उसे चलनी से छान लें।
- अब एक बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसमें दूध डालें और फिर से फेंट लें। फेंटने के बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके मैदा डालते जाएं और फेंटते जाएं।
- जब सारा मैदा पड़ जाए, उसके बाद भी इसे एक बार अच्छी तरह से फेंट लें।
- याद रहे इस पेस्ट में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए, नहीं तो केक खराब हो जाएगा।
- अब पेस्ट में थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और इसे फिर से फेंटें।
- इसे अच्छी तरह से फेंटने के बाद इसमें अखरोट, बादाम, काजू मिला लें और रख दें।
- (यह पेस्ट पकौड़े बनाने वाले पेस्ट की तरह होना चाहिए, न ज़्यादा पतला, न ज़्यादा गाढ़ा, तभी केक अच्छा बनेगा।)
- अब जिस कुकर में केक बनाना है, उसके तले में एक कटोरी नमक लेकर बिछा दें।
- यह लेयर थोड़ी मोटी होनी चाहिए, जिससे केक का बर्तन, जोकि कुकर के अंदर रखा जाएगा,
- कुकर की लेयर से टच न हो, नहीं तो केक जल जाएगा।
- कुकर को तेज आंज पर गैस पर रखें।
- अब घी और मैदा की पर्त लगे बर्तन में केक का पेस्ट डालकर उसे कुकर में रख दें और कुकर के ढक्कन की सीटी हटा कर ढक्कन को बंद कर दें।
- उसके बाद गैस की आंच एकदम स्लो कर दें और केक को पकने दें।
- लगभग 30 मिनट बाद कुकर खोल कर देखें कि केक ठीक तरह से पका है कि नहीं।
- इसके लिए एक चाकू लें और चाकू की नोक को केक के अंदर डालें।
- अगर चाकू पर केक चिपक रहा है, तो इसका मतलब है कि केक अभी ठीक से पका नहीं है।
- ऐसे में कुकर को बंद कर दें और फिर 10 मिनट तक पकाएं।
- केक के पकने पर गैस बंद कर दें और केक वाले बर्तन को कुकर से निकाल कर ठंडा होने दें।
- ठंडा होने पर चाकू की मदद से केक को बर्तन से छुड़ा लें और उसे प्लेट में रख कर मनचाहे शेप में काटें और सर्व करें।
- (कुकर में बनायें चॉकलेट केक - Chocklate Cake in Cooker at Home)