घुघनी चाट - सफ़ेद मटर की करी - मटर के छोले - Ghugni Chaat Recipe
बिहार और बंगाल का यह एक परम्परागत स्ट्रीट फ़ूड है। स्वादिस्ट होने के साथ यह बेसिक रूप से पोस्टिक भी होता है। (घुघनी चाट - सफ़ेद मटर की करी - मटर के छोले - Ghugni Chaat Recipe)
हम आपको घुघनी चाट (Ghungni Chaat Recipe in Hindi) बनाने की रेसिपी हिंदी में स्टेप बाई स्टेप बता रहे हैं। मटर के छोले बनाने के लिए निम्न सामिग्री (ingredients) की आवश्य्कता होती Tasty Matar carry बनाने का आसान तरीका इस प्रकार है.
▼
▼
- 3-4 लोगों के लिए
- 5 मिनट तैयारी का समय
- 5 मिनट बनाने का समय
- 160 कैलोरीज (100 ग्राम)
- 4.0g फैट (100 ग्राम)
- शाकाहारी व्यंजन
- भारतीय पकवान
- स्ट्रीट फूड
चम्मच | कप | ग्राम |
---|---|---|
4 | 1/4 | 25g |
8 | 1/2 | 50g |
12 | 3/4 | 75g |
16 | 1 | 100g |
घुघनी चाट बनाने की सामग्री:-
- 2 कप मटरा (उबले हुए)
- 1 उबला आलू (बारीक टुकड़ों में कटा हुआ)
- 2 प्याज़ (बारीक कटी हुई)
- 2 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- ½ चम्मच लाल मिर्च (पाउडर)
- ½ चम्मच भुना ज़ीरा
- 1 चम्मच चाट मसाला (पाउडर)
- 4 चम्मच इमली की मीठी चटनी
- 4 चम्मच हरे धनिये की चटनी
- 1 चम्मच निम्बू का रस
- नमक स्वाद अनुसार
- 5 निमकी पापड़ी
घुघनी चाट बनाने की विधि:-
- सबसे पहले आप एक बाउल में आवश्य्कता के अनुसार उबले हुए चनो को डाल दें।
- अब आप इसमें बारीक़ कटी हुई प्याज़, आलू के टुकड़े और टमाटर को डाल कर मिलायें।
- इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ ज़ीरा, चाट मसाला छिड़क कर धीरे-धीरे मिला लें। (ध्यान रहे छोले टूटें नहीं।)
- अब आप ऊपर से एक टेबल स्पून हरे धनिये या पुदीने की चटनी, इमली की मीठी चटनी, दही और एक्स्ट्रा खट्टापन देने के लिए आधे निम्बू का रस डाल दें।
- आप की स्वादिस्ट झट पट तैयार होने वाली चाट तैयार है इसको हरे धनिये की पत्तियों और निमकी पापड़ी से गार्निश करके सर्व करें।
उपयोगी सुझाव:-
- आप सर्व करते समय इसके ऊपर से बारीक सेव (भेल पूरी बाले) डाल कर इसको और भी स्वादिस्ट बना सकते हैं।
- इसको आप सुबह या शाम के नाश्ते में भी खा सकते हो।
- इसे अधिक पौष्टिक बनाने के लिए इसमें 2 टेबलस्पून कसा हुआ गाजर, 2 टेबलस्पून कटी हुई शिमला मिर्च और अन्य सब्जिया डालें।
- अगर आप थोड़ा तीखा खाना पसंद करते हैं तब थोड़ी हरी मिर्च काट कर डाल दें।
- (घुघनी चाट - सफ़ेद मटर की करी - मटर के छोले - Ghugni Chaat Recipe)